रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र निवासी नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले को किया गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी को बरामद किया
रुड़की कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले सहारनपुर निवासी मनीष सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। 23 मार्च को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री सामान लेने के लिए बाजार गई थी। जो वापस नहीं लौटी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।