रूड़की: 'लापता सांसद' का पोस्टर लेकर रुड़की क्षेत्र के कई गांव में नारेबाजी करते नजर आए लोग, वीडियो वायरल
रुड़की क्षेत्र के कई गांव में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के लापता होने का पोस्टर लेकर स्थानीय लोग नारेबाजी करते नजर आए है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमे कुछ लोग लापता संसद का पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है।