रूड़की: मतलबपुर में चोरी के प्रयास में एक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मतलबपुर में चोरी का प्रयास कर रहे सालियर निवासी सलीम पुत्र यामीन नाम के एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सलीम के द्वारा मतलबपुर में चोरी का प्रयास किया जा रहा था। तभी किसी के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची ने सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।