रूड़की: पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, शराब की तस्करी के आरोप में था फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाएं जा रहे अभियान के चलते गोल भट्टा निवासी दीपांकर पुत्र ब्रह्मदत्त नाम के वारंटी को गोल भट्टा से गिरफ्तार कर लिया है। दीपांकर शराब की तस्करी के आरोप में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दीपांकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।