रूड़की: रामपुर चुंगी के पास लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर चुंगी के पास लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन लोगों को पुलिस नहीं गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।