अकलतरा: अकलतरा NH-49 पर यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर गाड़ी के माध्यम से ओवर स्पीड गाड़ियों पर लगाया फाइन
जांजगीर-चाम्पा जिले में लगातार हाइवे में हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा हाइवे में इंटरसेप्टर गाड़ी के माध्यम से ओवर स्पीड गाड़ी दौड़ाने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्हें ओवर स्पीड में गाड़ी नहीं चलाने की समझाइश दी जा रही है। इंटरसेप्टर वाहन में लगे कैमरे और रडार की मदद से वाहनों की रफ्तार मापी जाती है।