अकलतरा: खटोला गांव में लड़ाई छुड़ाने गए व्यक्ति से हुई मारपीट, 1 नामजद और अन्य के खिलाफ अकलतरा थाना में केस दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के खटोला गांव में लड़ाई छुड़ाने गए व्यक्ति से राजू केंवट और उसके अन्य साथी ने मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले एक नामजद और अन्य में खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, खटोला गांव के गणेशराम नेताम ने बताया कि उसके लड़के को कुछ लोग मारने के लिए पकड़े थे, जिसे वह छुड़ाने के लिए गया तो राजू केंवट और अन्य साथी ने मारपीट की।