अकलतरा थाना क्षेत्र के बम्हनीन गांव के दुर्गा मंदिर के पास 2 भाइयों के साथ 4 युवकों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, बम्हनीन गांव के सेम भारती ने कहा कि गांव के दुर्गामंदिर के पास उसके भाई सोमू भारती के साथ 4 लोग मारपीट कर रहे थे।