श्योपुर: नाला निर्माण कार्य की वजह से श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर यातायात हुआ प्रभावित, शिवपुरी और पाली रोड पर घंटों लगा रहा जाम
श्योपुर। श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर नाला निर्माण कार्य से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में शिवपुरी रोड़, पाली रोड़ ही नहीं बल्कि बडौदा रोड़ पर सोमवार को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक जाम के हालात से वाहन चालक परेशान रहें, सबसे अधिक परेशानी शिवपुरी रोड़ पर देखने को मिल रही हैं