श्योपुर: फक्कड़ चौराहे पर छत पर खड़े होने की बात पर मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फक्कड चैराहे पर एक युवक से छत पर खडे होने की बात को लेकर आरोपियो ने रविवार की शाम 6 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले मेंआरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज सोमवार को दोपहर 12 बजे दी है।