श्योपुर: नौतपा के अंतिम दिन भी शहर में बारिश, तापमान गिरा, मौसम में ठंडक, 36 डिग्री रहा तापमान
श्योपुर। इस वर्ष गर्मी का सीजन कुछ ज्यादा ही कमजोर नजर आया हैं, जहां मई के तीन सप्ताह तक गर्मी का जोर देखने को मिला लेकिन आखिरी सप्ताह में नौपता के शुरूआती दौर से ही मौसम ठंडा हो गया, यहां तक की नौतपा में दो बार बारिश हुई तो आखिरी दिन सोमवार को शाम 4.30 बजे झमाझम बारिश से मौसम ठंडा हो गया।