गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।