बालूमाथ: महावीर मंदिर में बैठक, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कमेटी का गठन किया गया
बालूमाथ स्थित महावीर मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक जिला सत्संग प्रमुख राम प्रताप सिंह की उपस्थिति में हुई। जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र गुप्ता के द्वारा किया गया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार भुईया, मंत्री राजेश पांडे आदि बनाए गए l