कहरा: सदर थाना के कचहरी ढाला के समीप सड़क हादसे में एक बाइक चालक हुआ जख्मी
सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी ढाला के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। वहीं, जख्मी बाइक चालक ने बताया कि घर से बाइक पर सवार होकर बाजार गया था वापस लौटने के दौरान कचहरी ढाला के समीप अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा और घायल हो गया। बता दें, घायल की पहचान सदर थाना के सपटियाही वार्ड 6 निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है।