निज़ामाबाद: फास्ट फूड की दुकान पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
निजामाबाद क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में फास्ट फूड दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को आज सोमवार को दोपहर एक बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 की शाम करीब आठ बजे फत्तनपुर निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा अपनी फास्ट फूड की दुकान पर बैठे थे।