चूरू: मनोरंजन क्लब में लोगों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, क्लब के व्यावसायिककरण का जताया विरोध
Churu, Churu | Oct 1, 2026 चूरू के मनोरंजन क्लब परिसर को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने गुरुवार को नारेबाजी कर विरोध जताया। इस संबंध में वार्डवासियों सहित कला-संस्कृति प्रेमियों ने मीटिंग भी की और जिला कलेक्टर, पूर्वनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण को ज्ञापन देकर परिसर के मूल स्वरूप को बनाए रखने और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों