सेन्हा: सेन्हा में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ छेड़छाड़ मामले का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां पर बता दें कि सेन्हा थाना क्षेत्र में दिसंबर माह में छेड़छाड़ की यह दूसरी घटना है। इधर घटना की सूचना का सत्यापन के पश्चात सेन्हा थाना पुलिस आरोपी को मंगलवार शाम लगभग 4 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया है।