टीकमगढ़: कलेक्टर ने नजाई सब्जी मंडी का निरीक्षण किया, ग्रामीण विक्रेताओं ने बड़े दुकानदारों पर कब्ज़े का आरोप लगाया
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज दिन शनिवार को सुबह 10 वजे नगर पालिका टीकमगढ़ के साथ नजाई सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली इस दौरान उन्होंने फुटकर गल्ला मंडी की दुकानदारों से भी चर्चा की और आसपास के व्यापारियों से सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए सुझाव मांगे।