डुमरा: सीतामढ़ी सदर अस्पताल के टीबी वार्ड में नशे में धुत स्टाफ और दलाल का वीडियो वायरल
सीतामढ़ी सदर अस्पताल के टीबी वार्ड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल का एक स्टाफ और एक कथित दलाल नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अस्पताल परिसर में ही नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे।