सहयोग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन कोण्डागांव में दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर द्वारा एनएसई फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग से 41 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनमें 15 हितग्राहियों का मौके पर मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर उपकरण वितरित किए गए।
यह पहल दिव्यांगजनों की दैनिक गतिविधियों को आसान बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करने का प्रयास है।
#SevaSankalp #MawaKondanaar #संवर_रहा_छत्तीसगढ़
5 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 17, 2026