कुरावली: कुरावली क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार किशोरी हुई घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर सोनई निवासी किशोरी प्रिया पुत्री देवेंद्र मंगलवार को साइकिल से नगर से घर जा रही थी। जैसे ही वह घिरोर मार्ग पर स्थित ग्राम लतीफपुर के निकट पहुंची तभी पीछे से आ रही बोलेरो के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलते हुए किशोरी की साइकिल मे टक्कर मार दी जिससे किशोरी घायल हो गई। स्थानीय लोगों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।