Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर

पूर्व विधायक जगराम पासवान के नेतृत्व में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, श्रीदत्तगंज में आईफोन से कटा केक

Balrampur, Balrampur | Jul 2, 2026

MORE NEWS

#बलरामपुर! #तुलसीपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 119 जोड़ों का विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद...

#बलरामपुर/#तुलसीपुर, 23 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को तुलसीपुर स्थित एमडीएस मैरिज लॉन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 119 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
समारोह में 84 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ, जबकि 35 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपराओं के अनुसार कराया गया। पूरे कार्यक्रम में नवदंपतियों और उनके परिजनों के बीच उत्साह, खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह 'शैलू', ब्लॉक प्रमुख गैसड़ी, नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए, खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। यह योजना गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ सामाजिक समानता और सौहार्द को भी मजबूत कर रही है।
विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत ₹64,000 की धनराशि सीधे कन्या के बैंक खाते में, ₹21,000 की उपहार सामग्री नवदंपति को तथा ₹15,000 विवाह समारोह के आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता मिलने के साथ सम्मानजनक तरीके से विवाह संपन्न कराने में मदद मिल रही है।

#balrampur #tulsipur

#बलरामपुर! #तुलसीपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 119 जोड़ों का विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद... #बलरामपुर/#तुलसीपुर, 23 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को तुलसीपुर स्थित एमडीएस मैरिज लॉन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 119 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में 84 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ, जबकि 35 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपराओं के अनुसार कराया गया। पूरे कार्यक्रम में नवदंपतियों और उनके परिजनों के बीच उत्साह, खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह 'शैलू', ब्लॉक प्रमुख गैसड़ी, नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए, खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। यह योजना गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ सामाजिक समानता और सौहार्द को भी मजबूत कर रही है। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ₹64,000 की धनराशि सीधे कन्या के बैंक खाते में, ₹21,000 की उपहार सामग्री नवदंपति को तथा ₹15,000 विवाह समारोह के आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता मिलने के साथ सम्मानजनक तरीके से विवाह संपन्न कराने में मदद मिल रही है। #balrampur #tulsipur

Balrampur, Balrampur | Jul 23, 2026

बलरामपुर: समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, जंतर-मंतर लाठीचार्ज व नीट पेपर लीक मामले में उठाई मांगें

बलरामपुर। समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, जनपद बलरामपुर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनीष चन्द्र सोनकर के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और बल प्रयोग किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही नीट पेपर लीक मामले में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

इसके अलावा ज्ञापन में छात्र-छात्राओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने, आंदोलन के दौरान घायल छात्रों को आर्थिक सहायता व उपचार उपलब्ध कराने, कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने, मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित कार्रवाई पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच कराने तथा अन्य मांगें भी शामिल की गई हैं।

ज्ञापन पर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी मौजूद रहे।

बलरामपुर: समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, जंतर-मंतर लाठीचार्ज व नीट पेपर लीक मामले में उठाई मांगें बलरामपुर। समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, जनपद बलरामपुर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनीष चन्द्र सोनकर के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और बल प्रयोग किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही नीट पेपर लीक मामले में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई। इसके अलावा ज्ञापन में छात्र-छात्राओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने, आंदोलन के दौरान घायल छात्रों को आर्थिक सहायता व उपचार उपलब्ध कराने, कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने, मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित कार्रवाई पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच कराने तथा अन्य मांगें भी शामिल की गई हैं। ज्ञापन पर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी मौजूद रहे।

Balrampur, Balrampur | Jul 23, 2026

#बलरामपुर: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अम्बेडकर वाहिनी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन...

₹बलरामपुर। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को बलरामपुर में अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती, तो आगे और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें दिल्ली लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक जगराम पासवान, जिला उपाध्यक्ष शफीउल्ला खान, विकास मंत्री, विजय मौर्य, संजय कुमार, महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष शबाना खान, सद्दाम हुसैन, अनुरुद्ध यादव, आनंद कुमार, पप्पू यादव, गणेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट: मनीष सोनकर, जिलाध्यक्ष, अम्बेडकर वाहिनी।

#बलरामपुर: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अम्बेडकर वाहिनी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन... ₹बलरामपुर। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को बलरामपुर में अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती, तो आगे और व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें दिल्ली लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन में पूर्व विधायक जगराम पासवान, जिला उपाध्यक्ष शफीउल्ला खान, विकास मंत्री, विजय मौर्य, संजय कुमार, महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष शबाना खान, सद्दाम हुसैन, अनुरुद्ध यादव, आनंद कुमार, पप्पू यादव, गणेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट: मनीष सोनकर, जिलाध्यक्ष, अम्बेडकर वाहिनी।

Balrampur, Balrampur | Jul 23, 2026

पूर्व विधायक जगराम पासवान के नेतृत्व में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, श्रीदत्तगंज में आईफोन से कटा केक - Balrampur News