हलसी: सांढ़माफ कंचनपुर गांव से पुलिस ने महुआ शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट भेजा
हलसी पुलिस ने सांढ़माफ कंचनपुर गांव से 21 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले बंगाली चौधरी के पुत्र शराब तस्कर अरविंद चौधरी को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार अपराह्न 3:30 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. हलसी थाना में कांड संख्या 77/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक शराब तस्कर के घर से शराब जब्त हुआ.