जशपुर: जशपुर में दिखा ‘ऑपरेशन सिपाही’ सेवा रथ, पुलिस की सेवाओं और योजनाओं की दी जा रही जानकारी
पुलिस विभाग की जनसरोकार से जुड़ी पहल के तहत ‘ऑपरेशन सिपाही सेवा-रथ’ के माध्यम से आम लोगों को पुलिस की विभिन्न सेवाओं, योजनाओं और जनहितकारी अभियानों की जानकारी दी जा रही है। सेवा रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिसमें पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न अभियानों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। रविवार की रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार सेवा रथ में