कैरो: कैरो में धान रोपनी लगभग पूरी, अब अच्छी बारिश के सहारे बेहतर फसल की उम्मीद लगाए बैठे किसान।
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में इस वर्ष अनियमित मानसून के बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में धान की रोपनी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अगस्त माह की शुरुआत के साथ किसान अब अच्छी बारिश और बेहतर मौसम की उम्मीद लगाए हुए हैं, ताकि धान की फसल अच्छी तरह तैयार हो सके। सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे हुई जानकारी के अनुसार, शुरुआती दौर में कम बारिश के कारण किसानों को रोपनी के