मोतिहारी: हमीदपुर मठिया मार्ग में नदी के समीप हुए बाइक लूट कांड मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज
श्रीश्याम ऑटो के कर्मी से हुए बाइक लूटकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अपराधियों के पहचान को लेकर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बनकट निजामत के अनोज कुमार की बाइक, करीब 10 हजार नकद सहित अन्य समान हथियार का भय दिखाकर उस वक्त लूट ली गई जब वे हमीदपुर मठिया मार्ग से अपने घर जा रहे थे।