हरिद्वार: हरकीपौडी के पास बड़ा बाजार में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पकड़ा जखीरा; 1 गिरफ्तार व 2 फरार
नगर कोतवाली क्षेत्र में हरकीपौड़ी के पास बड़ा बाजार में स्थित एक इमारत में लंबे समय से अवैध शराब बेची जा रही थी। कावड़ मेले के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में लगी पुलिस और अर्ध सैनिक बल होने चेकिंग के दौरान इमारत में छापा मारा जिसमें एक गिरफ्तार जबकि दो फरार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार 1 लाख 10 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद हुई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।