हरिद्वार: प्रशासन ने लिया यू टर्न, शाम को हटवाए ज्वालापुर क्षेत्र में मस्जिद और मजार के बाहर लगे पर्दे
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में प्रशासन ने यू टर्न लेते हुए आज शाम को मजार और मस्जिद के बाहर लगे पर्दे हटवा दिए हैं। प्रशासन ने दो लोगों को भेज कर मस्जिद और मजार के बाहर लगाए गए पर्दे हटवाए। बता दे कि मस्जिद और मजार पर पर्दे लगवाए जाने पर कई सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन के अधिकारी इसके बारे में कोई भी ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। फिलहाल पर्दे हटवा दिए गए हैं।