हरिद्वार: सीओ जीआरपी स्वप्निल मुयाल ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा का जायजा, पुलिसकर्मियों को बांटी खाद्य सामग्री
सीओ जीआरपी स्वप्निल मुयाल ने आज हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने कांवड़ मेले की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को खाद्य पदार्थ भी बांटे। बता दे कि रोजाना लाखों की संख्या में ट्रेनों के जरिए कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं और एसपी जीआरपी सरिता डोबाल द्वारा कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।