हरिद्वार: कांवड मेले के निरीक्षण पर निकले SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल, बहादराबाद में पुलिसकर्मियों व कांवड़ियों को बांटे खाद्य पदार्थ
हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज कांवड़ मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बहादराबाद में कांवड़ मेले की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और कांवड़ियों को खाद्य पदार्थ वितरित किए। इतना ही नहीं SSP ने कड़ी धूप में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को छाते भी बांटे। एसएसपी ने हरिद्वार कांवड़ मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया।