सिंगरौली: धारदार हथियार (पहसुल) से पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चंद घंटे के अंदर हत्यारोपी पति हुआ गिरफ्तार, बरगवां थाना क्षेत्र के जोबगढ़ गांव कंटहिया टोला की घटना
बुधवार शाम बरगवा थानाक्षेत्र के जोबगढ़ गांव कंटहियाटोला निवासी एक बेरहम पति ने अपनी ही पत्नी का गला काटकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी लगते ही गांव भर में सनसनी फ़ैल गई। वहीं हत्यारोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने की फिराक में था लेकिन घटना की जानकारी सटीक समय पर परिजनों द्वारा बरगवां पुलिस को दे दी गई। फौरन हरकत में आई बरगवा पुलिस ने घटना के आधे घंटे के अंदर हत्यारोपी पति को घेराबंदी कर रेलवे लाइन की पटरी से गिरफ्तार कर लिया। जिसे हिरासत में पुलिस टीम पूंछतांछ में लगी है।