डुमरा: स्कूलों और कॉलेजों में महिला थाना पुलिस की सक्रिय गश्ती, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चौकसी
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार स्कूलों और कॉलेजों में गश्ती की जा रही है। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है।