मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बोकारो एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत
#HemantSoren #bokaro #BokaroAirport #Jharkhand
बुधवार को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन अपराह्न बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बोकारो एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा एवं स्वागत की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
#JharkhandCM #BokaroNews #CurrentBokaro #NewsUpdate
Chas, Bokaro | Aug 12, 2026