काको: शराब बिक्री के आरोपी और वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
काको में एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि उतरसेरथू गांव में छापेमारी कर शराब बिक्री के आरोपी योगेन्द्र मांझी को पकड़ा गया। वहीं मोगलबीघा गांव से इस्तहार वारंटी बिगन यादव को गिरफ्तार किया गया।