लखीमपुर: अतिक्रमण के चलते मेन रोड पर लगा भीषण जाम, राहगीर हुए परेशान
शहर की मेन रोड पर अतिक्रमण के चलते मंगलवार को भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। सड़क के दोनों ओर दुकानों और ठेले-खोमचों के आसपास फैले अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।