चायल: चायल तहसील परिसर में किसानों की समस्याएं सुनने खुद पहुंचीं एसडीएम प्रेरणा गौतम, आठ सूत्री मांगों पर समाधान का भरोसा दिया
चायल तहसील परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान किसानों ने आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रेरणा गौतम को सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।खास बात यह रही कि एसडीएम प्रेरणा गौतम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी बातों को प्राथमिकता दी!