बहराइच: बहराइच जिले में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक के नए कक्ष का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ने किया
बहराइच जिले के गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आर एन सिंह ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक के नए कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। फीता काटकर प्रभारी निरीक्षक के नए कक्ष का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन के बाद आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई।