बहराइच: इमलिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी
जिले के इमलिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वही दूसरा साथी घायल है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।