बहराइच: बिचपरी धोबिया घाट नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिया घाट नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है। परिजनों में बताया की बुजुर्ग शादी का कार्ड बाटने गया था। वापस नहीं आया। जिसका शव बरामद हुआ था। जाच जारी है।