बहराइच: दरगाह थाना क्षेत्र की महिला ने डीएम व एसपी कार्यालय में दिया प्रार्थना पत्र, कार्रवाई की मांग की
बहराइच जिले में एक महिला ने पुलिस कर्मी पर अपमानजनक बातें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता दरगाह थाना क्षेत्र इलाके की रहने वाली है। और उसने डीएम व एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि वह परिवार के एक मामले की शिकायत करने गई थी, जहां उससे अपमानजनक बातें की गईं। कार्यवाही की मांग की है।