बहराइच: बहराइच पहुंचेंगे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी, पेश करेंगे चादर
सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर आयोजित होने वाले सालाना जेठ मेल पर प्रशासन की रोक के बाद एक सीमित संख्या में दरगाह ज़ियारत करने ज़ायरीन पहुंच रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर शुक्रवार को पहुंचेंगे और चादर पेश करेंगे। यह जानकारी नगर मजिस्ट्रेट ने गुरुवार शाम को दी।