बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर डीएम ने जीरो पॉवर्टी लाइन में सूचीबद्ध लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। डीआईओ ने गुरुवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक के दौरान डीएम ने जीरो पॉवर्टी लाइन में सूचीबद्ध शब्द प्रतिशत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।