बेगूसराय में पटना ADM सप्लाई के घर निगरानी की छापेमारी, 9 लाख से अधिक नकदी और लाखों के जेवरात बरामद
बेगूसराय में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना के ADM सप्लाई रवींद्र कुमार दिवाकर के बेगूसराय शहर स्थित पोखरिया मोहल्ले के आवास पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान 9 लाख रुपये से अधिक नकद राशि और लाखों रुपये के जेवरात बरामद किए जाने की बात सामने आई है। निगरानी विभाग की टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
फिलहाल बरामदगी और कार्रवाई से जुड़े आधिकारिक विवरण का इंतजार है। मामले में निगरानी विभाग की जांच जारी है।
#BreakingNews #bihar #nigranidainik #reelsviralシ #reelsvideo #reelsviral #BiharPolitics
Bihar, India | Sep 29, 2026