आबू रोड: माउंट आबू रोड मार्ग पर आज फिर हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी बोलोरो गाड़ी पहाड़ी से टकराई, 4 से 5 लोग घायल
आबूराज क्षेत्र में माउंट आबू–आबूरोड मार्ग पर शनिवार को एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया। सवारियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार करीब 4 से 5 लोग घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।