नौगावां सादात: घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करने पर पति-पत्नी से मारपीट, तीन पर केस, जान से मारने की धमकी देकर फरार होने का आरोप
नौगावां सादात। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में घर के बाहर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर पति-पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शाहिद ने तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।