खरगोन। श्रावण मास में भगवान ऋण मुक्तेश्वर का पंचम भव्य शिव डोला 16 अगस्त को शहर में निकलेगा। शिव डोला समिति अध्यक्ष दीपक पाटीदार ने बताया कि इस बार भगवान की पालकी को प्राकृतिक फूलों और हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुरूप विशेष सजावट से तैयार किया जा रहा है। समिति कोषाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने बताया कि डोले में 10 से अधिक आकर्षक धार्मिक एवं पौराणिक झांकियां शामिल