रुद्रप्रयाग: पुनार गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुई रोपणी, 'रोपणी की रोटी' की परंपरा आज भी जीवित
रुद्रप्रयाग जनपद के पुनार गांव में आज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धान की रोपणी की शुरुआत हुई। गांव में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार शुभ मुहूर्त (दिन) निकालने के बाद ही रोपणी का कार्य आरंभ किया जाता है।
रोपणी के पहले दिन महिलाएं सुबह अपने घरों में विशेष पकवान और पारंपरिक 'रोपणी की रोटी' तैयार करती हैं। परिवार के सभी सदस्य इन व्यंजनों का प्रसाद स्वरूप सेवन करने के बाद खेतों की ओर रवाना होते हैं और सामूहिक रूप से धान की रोपाई शुरू करते हैं।
ग्रामीणों का मानना है कि इस परंपरा से खेतों में अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। आधुनिक दौर में भी पुनार गांव के लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं। #rudraprayag #uttarakhand #garhwal #weather #facebookreels #views1m #villege_life