जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सारण में आवासित शिशु को अपने कार्यालय कक्ष में स्पेन के एकल माता को नियमानुसार एवं विधिवत रूप से अंतिम दत्तक ग्रहण आदेश प्रदान कर शिशु को गोद दिया गया। यह पूरी प्रक्रिया महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय दत्तक ग्रहण संस्थान प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित पोर्टल मिशन वात्सल्य missionvatsalya.wcd.giv.in के माध्यम से एवं किशोर न्याय बालको की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 एवं दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के तहत संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि हर बच्चों को परिवार का प्यार और सुरक्षित भविष्य मिलना चाहिए। दत्तक ग्रहण समाज का सबसे पुनीत कार्य है। गोद लिए गए शिशुओं को अपने जैविक बच्चों की तरह प्यार, शिक्षा और संस्कार दें।
Saharsa, Bihar | Oct 5, 2026