बाढ़ प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के बच्चों के पोषण एवं देखभाल के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। राहत एवं आश्रय स्थलों पर बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही बच्चों के समुचित पोषण के लिए उन्हें नियमित रूप से दूध एवं फलों की आपूर्ति भी की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए राहत एवं आश्रय स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल को विशेष प्राथमिकता देते हुए प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि आपदा की स्थिति में भी उन्हें आवश्यक सुविधाओं से वंचित न होना पड़े।
Saharsa, Bihar | Oct 5, 2026