सिंगरौली: सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर हुआ हमला, कर्मचारियों को पीटा और गाड़ियां तोड़ीं
सिंगरौली में अवैध रेत खनन को रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। बुधवार की रात करीब 3 बजे बैढन थाने के खुटार चौकी के सामने यह घटना हुई। हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।पुलिस ने शासकीय काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।